पांच महीने पहले शिवराज को घर भेजा, अब मोदी को भेजेंगे : कमलनाथ

अलीराजपुर
 मध्य प्रदेश में अंतिम चरण के लिए चुनाव अपने चरम पर है। मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रदेश की आठ सीटों पर चुनाी सभाएं ले रहे हैं। वह ताबड़तोड़ सभाएं और चुनाव प्रचार कर रहे हैं। बुधवार को रतलाम लोकसभा क्षेत्र के अलीराजपुर विधानसभा में उन्होंंने सभा में बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि पांच महीने पहले शिवराज को घर बेजा अब पीएम नरेंद्र मोदी को भेजेंगे।

उन्होंंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में 15 साल तक भाजपा की सरकार रही, लेकिन आज तक आदिवासी क्षेत्रों का विकास अधूरा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस आदिवासियों के प्रति वचनबद्व है और उनके विकास में कोई कमी नहीं आने देगी। मुख्यमंत्री आज रतलाम संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी कांतिलाल भूरिया के समर्थन में जनसभा को संबोधित करने आये थे। इसके बाद उन्होंने पेटलावद में भी एक आमसभा को संबोधित किया। रतलाम लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होना है। यहां भूरिया का मुकाबला भाजपा प्रत्याशी गुमान सिंह डामोर से हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *