पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने कहा की खजुराहो आइकॉनिक साइट बनाने का निर्णय केन्द्र सरकार ने लिया

भोपाल
केन्द्र सरकार ने खजुराहो को आइकॉनिक साइट के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है। साथ ही खजुराहो-नई दिल्ली रूट को उड़ान योजना में शामिल किया गया है। वहीं भोपाल और ग्वालियर को म्यूजिक सिटी के तौर पर विकसित किया जायेगा।

मंगलवार को पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह बघेल ने प्रदेश में पर्यटन की संभावनाओं को लेकर समीक्षा की। इस बीच बताया गया कि पर्यटन के क्षेत्र में एडवेंचर और वॉटर टूरिज्म की गतिविधियों का विस्तार किया जायेगा। प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा कैम्पिंग पॉलिसी में 80 साइटस का चिन्हांकन किया गया है। विभाग ने इसके लिये कैम्पिंग पॉलिसी तैयार की है। इसमें लगभग 100 और कैम्पिंग साउण्ड का चिन्हांकन होने की संभावना है।

बैठक के बाद पर्यटन मंत्री सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि प्रसिद्ध पर्यटन स्थल माँडू और साँची में जल्दी ही लाइट एण्ड साउण्ड शो शुरू होगा। माँडू, पचमढ़ी और खजुराहो में गो हेरीटेज रन आयोजित की जायेगी। प्रसाद योजना के तहत ओंकारेश्वर में विभिन्न अधो-संरचना विकास के काम किये जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यूनेस्को क्रिएटिव सिटी के रूप में भोपाल को म्यूजियम, ग्वालियर को म्यूजिक, चंदेरी को टेक्सटाइल और इंदौर को क्यूजन सिटी के रूप में प्रस्तावित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *