पत्नी गिन्नी संग कपिल शर्मा ने मनाया बर्थ-डे, टीम संग यू किया एंजॉय
मुंबई
काॅमेडियन कपिल शर्मा आज अपना 38वां बर्थ-डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। कपिल का जन्म 2 अप्रैल, 1981 में अमृतसर में हुआ था। सोमवार रात कपिल ने फैमिली और फ्रेंड्स के साथ बर्थडे सेलिब्रेट किया। कपिल की इस ग्रैंड बर्थडे पार्टी में कपिल शर्मा शो की टीम, सिंगर मीका सिंह, नवराज हंस, ऋचा शर्मा जैसे कई स्टार्स ने शिरकत की।
इस दौरान की तस्वीरें और वीडियो सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। कपिल ने पत्नी गिन्नी चतरथ संग मिलकर बर्थडे केक काटा। इस खास पार्टी में कीकू शारदा और लाफ्टर क्वीन भारती सिंह ने जमकर डांस किया।
वहीं सिंगर मीका सिंह ने डांस नंबर्स गाकर पार्टी में समा बांधा। कपिल की मां और पत्नी गिन्नी चतरथ ने भी डांस किया। एक वीडियो में कपिल शर्मा सिंगर ऋचा शर्मा की धुन पर ड्रम बजाते दिखे।
बता दें कि इससे पहले कपिल ने कॉमेडी शो के सेट पर भी बर्थडे केक काटा था। सेट पर कपिल शर्मा की मां भी मौजूद थीं। कपिल के मां को केक खिलाते हुए तस्वीरें सामने आई हैं। इस शो में कोरियोग्राफर रेमो डिसूजा मेहमान बनकर पहुंचे थे। रेमो ने भी कपिल को जन्मदिन को ढेरों बधाईयां दीं।