नमो लहर के बीच नकुल अकेले ही रहे भारी 

भोपाल 
देश में एक बार फिर चली नमो लहर के बीच मुख्यमंत्री कमलनाथ अपना गढ़ कायम रखने में सफल होते हुए नजर आ रहे हैं। उनका अभेद किला छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर उनके बेटे एवं कांग्रेस उम्मीदवार नकुल नाथ भाजपा उम्मीदवार नत्थनशाह कवरेती से निर्णायक बढ़त ले चुके हैं। इधर कमलनाथ ने छिंदवाड़ा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस को पटखनी दे दी है। 

विधानसभा का पहला उपचुनाव लड़ रहे कमलनाथ भाजपा उम्मीदवार विवेक साहू से निर्णायक बढ़त बना चुके हैं। हालांकि उनके चुनाव पर भी मोदी लहर हावी दिखाई दी। कमलनाथ की जीत बहुत बड़ी होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। 

कमलनाथ यहां से पहला चुनाव 1980 में जीते थे। तक से कांग्रेस इस सीट पर महज एक चुनाव ही हारी है, इसके अलावा वह हर चुनाव जीती है। यह सीट एक चुनाव को छोड़कर कमलनाथ के परिवार के पास ही रही है। नाथ के मुख्यमंत्री बनने के चलते इस सीट पर उनके बेटे नकुलनाथ को पार्टी ने उम्मीदवार बनाया। नकुलनाथ का पूरा चुनाव उनके पिता की छवि पर ही निर्भर माना जा रहा था। 

नकुलनाथ ने पहले राउंड से ही भाजपा उम्मीदवार से बढ़त बना ली थी। जो दोपहर तक लगातार बढ़ती रही। नकुलनाथ ने बहुत ही शालिन तरह से चुनाव लड़ा। इस सीट पर मुख्यमंत्री कमलनाथ प्रचार के लिए ज्यादा समय नहीं दे सके थे, लिहाजा नकुलनाथ ने खुद अपनी दम पर ज्यादा से ज्यादा चुनाव प्रचार किया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *