धरती पर देखना है स्वर्ग तो जाना पड़ेगा जमीन के अंदर, ये पांच जगहें मन मोह लेंगी आपका

स्वर्ग जाने की इच्छा किसकी नहीं होती, लेकिन लोग सोचते हैं कि धरती पर तो ये संभव है नहीं, क्योंकि स्वर्ग तो धरती से दूर कहीं आसमान में है, जिसका पता किसी के पास नहीं है। हालांकि हम आपके लिए धरती पर ही कुछ ऐसी जगहें ढूंढ कर लाए हैं, जो स्वर्ग से बिल्कुल भी कम नहीं है। यहां जाकर पक्का आप स्वर्ग में आने जैसा अनुभव करेंगे।

अमेरिका के मिसौरी प्रांत में स्थित इस गुफा को 1880 के दशक में खोजा गया था, जिसका नाम ओजार्क्स कवेर्न्स है। यह गुफा एंजेल शॉवर्स के नाम से मशहूर फुहारों के लिए प्रसिद्ध है। इस गुफा की छत से पानी की कई धाराएं केल्साइट के बने बाथटब जैसी आकृति में गिरती हुई दिखती हैं। इस मनमोहक नजारे को देखकर ऐसा लगता है मानो आप स्वर्ग में आ गए हों।

अलग-अलग रंगों की रोशनी से सजी लाइमस्टोन की यह गुफा करीब 180 मिलियन साल पुरानी है। चीन में स्थित इस गुफा को द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान एक जापानी सैनिक द्वारा खोजा गया था। इसे रीड फ्लूट गुफा के नाम से जाना जाता है। कहा जाता है कि अगर दुनिया में कहीं स्वर्ग होगा तो कुछ इसी तरह का होगा।

यह दुनिया की सबसे लंबी भूमिगत नदी है। इसे प्यूर्टो प्रिंसेसा की भूमिगत नदी के नाम से भी जाना जाता है। साल 2012 में दुनिया के सात नये अजूबों में शामिल की गई यह भूमिगत नदी फिलीपींस के पलावन द्वीप पर स्थित है। यहां का नजारा बिल्कुल ही अनोखा होता है।

रोमानिया के ट्रांसिल्वानिया के करीब स्थित नमक की यह खदान साल 1992 में आम पर्यटकों के खोली गई थी। तब से लेकर अब तक 20 लाख से भी ज्यादा पर्यटक अपनी आंखों से इस खूबसूरत खदान को निहार चुके हैं। इसे सलीना तुरडा के नाम से जाना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *