दुनियाभर के आंदोलन को देख लगता है अब निर्भया को न्याय मिलेगा

एन0एल0आई0यू0, भोपाल में आज 'वी द वूमेन' (We the Women) भोपाल चैप्टर का आयोजन संपन्न हुआ | इस एक दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन फेसबुक और यू0 ऐन0 वूमेन (UN Women) के सहयोग से किया गया | इस कार्यक्रम में नारी सशक्तिकरण को बढ़ावा देने वाली कई नामी हस्तियों ने शिरकत की जिसमे इन्होने अपने निजी विचारों की अभिव्यक्ति कर जागरूकता का एक अहम् सन्देश समाज को प्रेषित किया | शुमार होने वाली हस्तियों में बॉलीवुड की मशहूर अदाकार तापसी पन्नू, आर्शी खान, संगीत जगत से सैक्सोफोन सुब्बालक्मी, खेल जगत से भक्ति शर्मा, राजनीती क्षेत्र से जयवर्धन सिंह, कैप्टेन शालिनी सिंह, लक्ष्मी कुमारमंगलम, न्यायपालिका से न्यायमूर्ति (रिटायर्ड) श्रीमती ज्ञान सुधा मिश्रा, प्रशासन से जुड़े हुए ए0डी0जी0 अनुराधा शंकर और संजना सिंह (मध्य प्रदेश सरकार में प्रथम ट्रांसजेंडर सरकारी अधिकारी); सी आर पी ऍफ़ से असिस्टेंट कमांडेंट मोनिका साल्वे और रवि काला, भोपाल गैस काण्ड से पीड़ित महिलाओं को सहायता प्रदान कराने वाली  राशिदा बी, चंपा देवी शुक्ला, देश की बेटी कही जाने वाली निर्भया के अभिवावक इत्यादि सम्मानीय व्यक्ति मौजूद रहे | फेसबुक की तरफ से श्रीमती आंखी दास और इस कार्यक्रम को मॉडरेट (संचालन) करने हेतु सुश्री बरखा दत्त जी भी उपस्थित रही | अतिथियों का स्वागत कुलसचिव महोदया गिरबाला सिह और प्रो0 मुकेश श्रीवास्तव जी (फैकल्टी इंचार्ज सेल फॉर स्टडीज इन मीडिया एंड लॉ ) द्वारा किया गया | 

‘वी द वूमेन’ की शुरुआत 2018 में बैंगलुरु में हुई थी | इसके बैंगलुरु संस्करण में बॉलीवुड से सोनम कपूर, तापसी पन्नू, विक्की कौशल, खेल जगत से मिथाली राज, हीना सिद्धू, मान कौर, नैसकॉम की अध्यक्ष देबजानी घोष, आदि हस्तियां शामिल हुई थी |  इसके मुंबई संस्करण में आलिआ भट्ट, ट्विंकल खन्ना, करन जोहर जैसे बॉलीवुड के दिग्गज, साक्षी मलिक जैसे खिलाड़ी और स्मृति ईरानी जैसे राजनीतिज्ञों ने शिरकत की थी | यह इसका तीसरा संस्करण रहा जिसका मुख्य उद्देश्य नारी वर्ग की रोज़मर्रा की सामाजिक समस्यायों को जगत तक पहुँचाना और युवाओं के माध्यम से समाज में परिवर्तन रुपी लहर लाने की कोशिश करना था जिसमें यह पूर्ण रूप से सफल हुआ है |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *