दीपिका के DISNEY PRINCESS लुक ने लूटी वाहवाही, तस्वीरें देख आप भी कहेंगे WOW

मुंबई
बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण एक बार फिर स्टाइलिश लुक्स के साथ मेट गाला 2019 के पिंक कारपेट में वॉक करती हुई नजर आईं। पिछले 2 सालों में अपने लुक्स के कारण पूरी दुनिया में सुर्खियों में बनी हुई थी।सोमवार को हुए मेट गाला इवेंट में दीपिका ने अपने प्रिंसेस लुक के कारण खुब वाहवाही लूट रही हैं।

इस दौरान दीपिका कस्टम मेड पिंक कलर के ऑफ शोल्डर गाउन में स्टाइलिश अंदाज में दिखीं। दीपिका का यह गाउन डिजाइनर Zac Posen ने तैयार किया था।

दीपिका के लुक की बात करें तो उन्होंने इस साल कुछ अलग ही थीम चुनी। उन्होंने पिंक कलर के lurex jacquard embellished के साथ 3डी प्रिंट वाली ड्रेस कैरी की थी। 
 
इस दौरान दीपिका ने डार्क लिपस्टिक के साथ पिंक स्मिरी आइज की थीं।

हेयस्टाइल की बात करें तो उन्होंने रेट्रो हेयरस्टाइल को चुना था जिसे उन्होंने हेडबैंड कैरी किया। दीपिका ने अपने लुक को पिंक इयेरिंगस और डाइंमड ब्रैसलेट से कम्पलीट किया।
 
दीपिका के इस लुक को फैंस काफी पंसद कर रहे हैं। उनकी यह तस्वीरें सोशल साइट पर काफी वायरल हो रही हैं। 

काम की बात करें तो दीपिका जल्द ही मेघना गुलजार की फिल्म 'छपाक' में नजर आएंगी। फिल्म में वह तेजाब पीड़ित लक्ष्मी अग्रवाल का किरदार निभाएंगी। इस फिल्म में दीपिका के अपोजिट विक्रांत मैसी हैं। यह फिल्म अगले साल 10 जनवरी को रिलीज होगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *