दिल्ली का पारा पहुंचा 43 डिग्री सेल्सियस, मौसम का सबसे गर्म दिन रहा 25 अप्रैल

 नई दिल्ली

राजधानी में गुरुवार का दिन इस मौसम का सबसे गर्म दिन रहा। मौसम विभाग के सफदरजंग स्थित केन्द्र में अधिकतम पारा 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा है। वहीं पालम में यह पारा 43 के पार हो गया। मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों में लोगों को इसी तरह की गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

दिल्ली के ज्यादातर हिस्सों में गुरुवार को सुबह से ही तेज धूप निकली। दिन चढ़ने के साथ ही इसकी तीव्रता बढ़ती गई। दिन के समय राजधानी के कुछ हिस्सों में हल्के बादल भी छाए लेकिन गर्मी पर खास फर्क नहीं पड़ा। मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में धूल भरी आंधी की आशंका भी जाहिर की थी, लेकिन इसका खास प्रभाव दिल्ली पर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के मुताबिक धूल भरी आंधी एनसीआर के कुछ हिस्सों से गुजरते हुए निकल गई है।

पालम सबसे अधिक गर्म : 
दिल्ली में गुरुवार को सफदरजंग में अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा। पालम क्षेत्र में गुरुवार को भी लोगों को सबसे ज्यादा गर्मी झेलनी पड़ी। गुरुवार को पालम केन्द्र में पारा 43.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं आयानगर में 42.9 डिग्री और जफरपुर में 42.8 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *