‘दिग्विजय’ के लिए धूनी-हठयोग प्रज्ञा ठाकुर का परशुराम पूजन

भोपाल। हिन्दुत्व की प्रयोगशाला के नाम से ख्यात भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह की दिग्विजय के लिए आज राजधानी में साधु संतों ने हठ योग कर अनुष्ठान किया। वहीं प्रज्ञा ठाकुर ने परशुराम पूजन किया।

दिग्विजय के लिए कम्प्यूटर बाबा द्वारा आयोजित संत समागम में दिग्विजय सिंह और उनकी पत्नी अमृता सिंह ने भी हवन में आहूतियां दी। हवन के दौरान कम्प्यूटर बाबा ने भोपाल लोकसभा सीट से दिग्विजय सिंह को विजय घोषित कर दिया। राजधानी के कांग्रेस और भाजपा के बीच मची हिन्दुत्व की होड़ में आज कांग्रेस उम्मीदवार के पक्ष में सैफिया कॉलेज मैदान पर सुबह से साधु-संतों का जमावड़ा लगा। साधुओं ने दिग्विजय सिंह की जीत के लिए अपने-अपने तरीखे से धूनी रमाई। दिग्विजय सिंह की जीत के लिए मौसम के चढ़ते पारा भी साधु-संतों को आग के बीच में  बैठने से विचलित नहीं कर सका। कम्प्यूटर बाबा ने अपने चारों तरफ कंडे जलाए और मिट्टी के बर्तन में कंड़े जलाकर अपने सिर पर रख धूनी रमाई। किसी ने चारों तरफ कंड़े की आग के बीच में सिर के बल खड़े होकर अपनी आस्था दिखाई।

संत समागम पर साध्वी का मौन
भोपाल। भोपाल लोकसभा की भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा सिंह ने कम्प्यूटर बाबा द्वारा कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह के पक्ष में संत समागम करने और यज्ञ करने के मामले में कुछ भी कहने से इनकार क दिया। उन्होंने कहा कि वे अपना काम कर रही हैं जिसे जो करना हो करता रहे। आज चुनाव प्रचार की शुरुआत पांच नम्बर स्टाप स्थित भगवान परशुराम मंदिर में दर्शन और पूजा के साथ की। इसके बाद वे नेताओं से मुलाकात और जनसंपर्क करने का काम करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *