तरक्की पाने के लिए लगाएं घर में ये पौधे !

ये बात तो सब जानते ही हैं कि पेड़ पौधे लगाने से हरियाली आती है और इसके साथ ही लोगों का स्वास्थ्य भी दुरुस्त रहता है। लेकिन क्या कोई ये जानता है कि इन्हें अगर वास्तु के हिसाब से लगाया जाए तो ये आपकी किस्मत बदल सकते हैं। वास्तु शास्त्र में इन्हें लगाने के लिए कुछ नियम बताए गए हैं और माना गया है कि अगर इन्हें वास्तु के हिसाब से न लगाया जाए तो घर के सदस्यों को मानसिक और शारीरिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। तो चलिए जानते हैं इन्हें लगाने के लिए कौन नियमों को ध्यान में रखना चाहिए।  

वास्तु में तुलसी, केला, चंपा, केतकी और चमेली के पेड़ पौधे शुभ माने गए हैं। केले के पेड़ को लगाने के लिए ईशान कोण को चुनाव करना चाहिए। माना गया है कि इसे ईशान कोण में लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है। 

ऐसा माना गया है कि केले के पेड़ के साथ तुलसी का पौधा लगाने से शुभ फल की प्राप्ति होती है और इसके साथ ही माता लक्ष्मी व भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। 

वास्तु में अशोक और नारियल के पेड़ लगाना भी शुभ माना गया है। मान्यता है कि यह पेड़ घर के सदस्यों के बीच प्यार बढ़ता है। 

जैसे वास्तु लोगों के बीच प्रिय है वैसे ही चीनी वास्तु यानि फेंगशुई का प्रचलन भी बढ़ रहा है। फेंगशुई के हिसाब से बांस का पौधा घर में लगाने से धन में वृद्धि होती है और साथ ही नौकरी में तरक्की भी मिलती है।  

प्राचीन भारतीय ग्रंथ बृहत्संहिता अनुसार, ऐसे पेड़-पौधे जिनकी पत्तियों और डालियों को तोड़ने पर दूध या सफ़ेद रस का स्राव होता है, वैसे पेड़-पौधों को घर के पास और घर के अंदर भी नहीं लगाना चाहिए। मान्यता है कि इससे धन की हानि होती है। 

कांटेदार पेड़-पौधे का घर के मुख्य-द्वार और घर के आसपास होना अशुभ होता है। कहते हैं, इससे शत्रु भय बढ़ता है और जीवन में कोई न कोई कष्ट बना रहता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *