तन्खा का वार- बूढे़ हो गए है मोदी, राहुल के लिए छोड़े कुर्सी

जबलपुर
लोकसभा चुनाव से पहले राजनैतिक बयानबाजियों का सिलसिला तेजी से शुरु हो गया है। कांग्रेस-भाजपा एक दूसरे पर जमकर हमले बोल रही है। इसी कड़ी में  मध्य प्रदेश से राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशानाा साधा है। उन्होंने मोदी को बूढ़ा बताते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह छोड़ने की अपील की है। तन्खा के बयान से राजनीति में सियासी भूचाल मचा दिया है।भोपाल से लेकर दिल्ली तक भाजपा हमलावर हो चली है। वही तन्खा के बयान से कई कयास निकाले जा रहे है।

दरअसल, राज्य सभा सांसद विवेक तन्खा रविवार को मेमोरियल ट्रस्ट के तत्वावधान में आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे, जहां उन्होंने मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि धानमंत्री मोदी पूरी तरह फेल हो चुके हैं। उनका बुढ़ापा आ गया है, लिहाजा उन्हें कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए जगह खाली कर देनी चाहिए। देश के नए प्रधानमंत्री राहुल गांधी होंगे। राहुल गांधी में अलग ऊर्जा है। भारत ही नहीं उन्हें विदेशों में भी महत्व मिल रहा है। उनकी दुबई यात्रा में 75 हजार से ज्यादा लोग शामिल हुए। यह राहुल गांधी की लोकप्रियता का प्रमाण है। मोदीजी का तो अब बुढ़ापा आ गया है। वे फेल हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *