जबलपुर में पुलिया से नीचे गिरी बस, 4 की मौत और 46 घायल

जबलपुर
 इलाहाबाद से नागपुर जा रही एक बस देर रात 3:30 बजे करोंदा नाले की पुलिया से नीचे जा गिरी। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और 46 लोग घायल हो गए। 12 घायलों को जबलपुर और सिटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चार को मेडिकल कॉलेज और 15 घायलों को विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बस में सवार लोग कुंभ में शामिल होकर लौट रहे थे।

जानकारी के मुताबिक पूजा ट्रेवल्स की बस इलाहाबाद से जबलपुर होते हुए नागपुर जा रही थी। इसी दौरान वह नाले पर बने पुलिया की रेलिंग को तोड़ते हुए नीचे जा गिरी। मौके पर ही चार लोगों की जान चली गई। दुर्घटना के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, सभी यात्री घबरा गए थे।

करोंदा नाला पुल से नीचे गिरी बस को क्रेन की मदद से बाहर निकाला गया। बस के पिछले हिस्से का अधिकांश भाग क्षतिग्रस्त हैं, स्लीपर कोच बस की आखिरी सीट का अधिकांश हिस्सा टूट कर बाहर आ गया है। पुलिया पर इसे देखने वालों का हुजूम लग गया है, जिससे जाम की स्थिति निर्मित हो रही है।

वहां से गुजर रहे लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एंबुलेंस को दी। इस दौरान उन्होंने घायलों को बस से बाहर निकालने की कोशिश की। कुछ ही देर में एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई, जिसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। घटना की सूचना के बाद कलेक्टर भी मौके के लिए रवाना हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *