जंगल में भीषण आग, राष्ट्रपति स्कॉट मॉरिसन ने रद्द किया भारत दौरा

नई दिल्ली
ऑस्ट्रेलिया के जंगलों में लगी भयावह आग से पैदा हुई स्थिति को देखते हुए राष्ट्रपति स्कॉट मॉरिसन ने अपनी आगामी भारत यात्रा रद्द कर दी है। यह यात्रा 13 जनवरी से होने वाली थी। पीएम मोदी के न्योते पर मॉरिसन 13-16 जनवरी के बीच भारत की यात्रा पर आने वाले थे।

ऑस्ट्रेलिया के दक्षिण-पूर्वी क्षेत्रों में लगी भीषण आग से अब तक कम से कम 20 लोगों की मौत हो चुकी है और कई पर्यटक फंसे हुए हैं। ऑस्ट्रेलिया सरकार ने गुरुवार को आपात स्थिति की घोषणा करते हुए सड़कों को बंद कर दिया। वहां से स्थानीय निवासियों और पर्यटकों को निकाला जा रहा है।

ऑस्ट्रेलिया की नेवी ने शुक्रवार को सैंकड़ों पर्यटकों और स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। इस आग में 500 के करीब घर तबाह हो गए हैं। करीब 4000 लोग विक्टोरिया के मैलाकूटा क्षेत्र में फंसे हुए हैं जो नववर्ष के जश्न के कारण वहां फंस गए हैं। इनमें 3000 पर्यटक हैं। करीब 1000 लोगों को नेवी के पोत से सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।

उधर, पीएम नरेंद्र मोदी ने मॉरिसन को फोन कर आग से हुए नुकसान पर संवेदना जाहिर की। उन्होंने इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया और वहां की जनता को मदद देने की पेशकश भी की जो इस आपदा को झेल रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *