चुनावों में मिली हार के बाद कांग्रेस में घमासान, MLA ने पार्टी के प्रदेश प्रभारी पर लगाया बड़ा आरोप
पटना
लोकसभा चुनाव में मिली हार के बाद कांग्रेस में भीतर घमासान मच गया है। कांग्रेस नेता ने बिहार में पार्टी के नेतृत्व पर सवाल खड़ा किया है। उन्होंने बिहार कांग्रेस के प्रभारी पर पैसे लेकर टिकट बांटने का आरोप लगाया है।
अब्दुल जलील मस्तान ने पूरी कांग्रेस में बड़े स्तर पर बदलाव करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार कांग्रेस को सिर्फ बदलने की नहीं, बल्कि पूरी तरह से पलट देने की जरूरत है। कांग्रेस विधायक ने बिहार प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल पर आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने पैसे लेकर टिकट बांटे हैं। लोकसभा चुनावों में आए नतीजा इसी का परिणाम है।
इसके अतिरिक्त कांग्रेस विधायक अब्दुल जलील मस्तान ने अखिलेश सिंह के बेटे आकाश कुमार के चुनाव लड़ने को 'क्राइम' बताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नियमों के मुताबिक यह अपराध है। ऐसे लोगों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।