चिलचिलाती गर्मी से राहत देंगी ये 5 चीजें

भीषण गर्मी और लू से बचे रहना किसी चुनौती से कम नहीं। यहां हम आपको 5 ऐसी घरेलू चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो गर्मी के प्रकोप और हीट स्ट्रोक से बचाएंगी, साथ ही सेहत का भी ख्याल रखेंगी।

​प्याज
प्यार गर्मी में एक औषधि के समान है। यह लू लगने से बचाता है। प्याज को फोड़कर दरदरा पीसकर पानी में डालें और इस पानी में पैर डालकर बैठ जाएं। इससे बढ़ी हुई गर्मी और लू उतर जाती है। हाथ की हथेलियों पर भी इसे मलना फायदेमंद होगा। साथ ही प्याज का रोजाना सेवन करें और सलाद के रूप में भी खाएं।

​जलजीरा
जलजीरा पीने से गर्मी का असर कम होता है। साथ ही ये शरीर में नमी बनाए रखता है। इसमें मौजूद न्यूट्रियंट्स कई बीमारियों से बचाते हैं। जलजीरा मोटापा कम करने, पेट ठीक रखने और शरीर में पानी की कमी को पूरा करने के काम आता है। गर्मियों में जब तापमान बढ़ जाता है, तब जलजीरा जरूर पीना चाहिए, क्योंकि यह शरीर की गर्मी को कम करता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है।

​पुदीना
ज्यादातर घरों में पुदीने का इस्तेमाल रायता, चटनी, लेमन ड्रिंक, सब्जी आदि चीजों में किया जाता है। यह खाने की चीजों में फ्लेवर डालने के साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है। गर्मियों में अपनी डायट में पुदीना जरूर शामिल करें।

​नींबू की शिकंजी
गर्मी के मौसम में नींबू पानी शरीर के लिए सबसे लाभदायक है। नींबू खाली पेट पीने से पाचन शक्ति को अच्छा बनाए रखता है। दरअसल, यह शरीर मे पाचक रस बनाता है। इसमें विटामिन सी के साथ शरीर को निरोग रखने के पोषक तत्व पाए जाते है। नींबू से भूख भी लगने लगती है। नींबू और नमक की शिकंजी भी गर्मियों में बहुत फायदेमंद होती है। इसमें साफ पानी इस्तेमाल करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *