क्या प्राची को प्रपोज कर पाएंगा रणवीर

कुमकुम भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि रणवीर प्राची के घर जा रहा होता है। वह रास्ते में एक बारात देखता है। वह दूल्हे, दुल्हन के बदले खुद को प्राची को देखता है।

जब रणवीर प्राची के घर पहुंचता है तो वह दरवाजा नहीं खटखटाता है। वह प्राची की खिड़की के पास जाता है। लेकिन वह प्राची को प्रपोज नहीं करता है, क्योंकि वह नशे में हैं।

वहीं रिया प्राची के घर पहुंचती है और उसे रणवीर से दूर रहने और अपने करियर पर फोकस करने को कहती है। वहीं रणवीर अपने कमरे में अलमारी से रिया की तस्वीर को हटाता है और प्राची की तस्वीर को रखता है।

कुमकुम भाग्य के आज के एपिसोड में आप देखेंगे कि रिया रणवीर के कमरे में पहंचती है। रणवीर सोचता है कि कमरे में रिया की जगह प्राची आई हुई है। वह प्राची से कहता है कि मैं तुम्हें प्यार करता हूं। रिया भी रणवीर से कहती है कि मैं तुमसे प्यार करती हूं। रणवीर रिया को गले लगाता है और कहता है कि आई लव यू प्राची। इतना कहकर वह बिस्तर पर गिर जाता है।

रिया ने रणवीर की अलमारी खोली और पाया कि उसकी फोटो वहां नहीं है। वह जमीन पर गिरा हुआ है। क्या रिया रणवीर को प्राची को प्रपोज करने से रोकने का कोई तरीका खोज निकालेगी? यह जानने के लिए आप हमारे साथ बने रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *