क्या करण प्रीता के पास वापस लौटेगा?

कुंडली भाग्य के पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे करण प्रीता को विदा कराके अपने घर के लिए निकलता है और बीच रास्ते पर उसे छोड़ देता है। करण की इस हरकत से समीर भी हैरान है। वहीं प्रीता अपने घर पहुंचती है। उसे देखकर पूरा परिवार परेशान है। सरला क्रोध में लूथरा के घर के लिए निकलती है।

कुंडली भाग्य के अगले एपिलोड में आप देखेंगे कि सरला लूथरा के घर गई है। जहां दरवाजे पर करीना उसे रोकती है। सरला करीना के क्रोध में कहती है कि करण ने धोखा दिया है। उसने शादी करने के बाद प्रीता से शादी तोड़ ली है।

सरला आगे बताती है कि पहले उसने पृथ्वी की शादी प्रीता से नहीं होने दी। वह धोखे से सेहरे पीछे पृथ्वी की जगह खुद बैठ गया। उसने प्रीता से शादी कर ली है। सरला की यह बात सुन पूरा लूथरा परिवार स्तब्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *