क्या अभि और प्रज्ञा को पहचान लेंगी प्राची और रिया?

अभि और प्रज्ञा आखिरकार एक-दूसरे के आमने सामने आ गए हैं लेकिन तभी एक अनहोनी हो जाती है। एक कंस्ट्रक्शन साइट पर अभि घायल हो जाता है। प्रज्ञा उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराती है। पिछले एपिसोड में ही दिखा दिया गया था कि आलिया और रिया को भी उसके ऐक्सिडेंट के बारे में पता चल गया है और वे उससे मिलने आते हैं।

हालांकि, कंस्ट्रक्शन साइट पर उन्हें अभि नहीं मिला और वहां काम कर रहे लोगों ने उन्हें बताया कि अभि को अस्पताल ले जाया गया है। अस्पताल में डॉक्टर प्रज्ञा को खून का इंतजाम करने के लिए कहते हैं क्योंकि अभि की हालत बेहद खराब है। वे उसे यह भी बताते हैं कि किसी ब्लड बैंक में उसके ग्रुप का खून उपलब्ध नहीं है इसलिए उसे कहीं बाहर से खून का इंतजाम करना होगा। आने वाले एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया है कि प्रज्ञा प्राची को फोन करती है।

प्रज्ञा प्राची को कहती है कि एक आदमी की हालत बहुत गंभीर है और उसे खून चाहिए। प्राची तुरंत अस्पताल आ जाती है। अस्पताल आकर वह प्राची से पूछती है कि वह आदमी कौन है। अब देखना यह है कि क्या प्राची और रिया को अभि और प्रज्ञा की असली पहचान के बारे में पता चल जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *