केंद्रीय मंत्री तोमर से गले मिले मंत्री लाखन सिंह यादव , ‘तोमर बोले- हमारे यहां आपका स्वागत’

मुरैना

मध्य प्रदेश के मुरैना से भाजपा सांसद नरेंद्र सिंह तोमर और पशुपालन मंत्री लाखन सिंह यादव की मुलाकात इस समय चर्चा का विषय बनी है। वह रेस्ट हाउस पहुंचे जहां कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह यादव कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। इसके बाद दोनों नेताओं ने एक दूसरे को गले लगाया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कैबिनेट मंत्री लाखन सिंह से कहा कि आपका हमारे जिले में स्वागत है। भाजपा और कांग्रेस के दो दिग्गज नेताओं की इस मुलाकात सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बन गई|

दरअसल, मुरैना ज़िले में लाखन सिंह यादव रेस्ट हाउस में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे थे। तभी मुरैना के सांसद और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर भी वहां पहुंचे। इस दौरान दोनों ही नेताओं ने आत्मीयता से एक दूसरे से मुलाकात की। इसके बाद मंत्री लाखन सिंह यादव ने मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से मिलने की इच्छा जाहिर की। इस पर तोमर ने कहा- आपके कार्यक्रम पूरे होने के बाद ग्वालियर पहुंचने पर वो आपसे संपर्क करेंगे।

लाखन सिंह यादव ग्वालियर जिले की भितरवार विधानसभा सीट से विधायक हैं और ज्योतिरादित्य सिंधिया के करीबी हैं। लाखन सिंह यादव मध्यप्रदेश की कमलनाथ कैबिनेट में पशुपालन, मत्स्य कल्याण विभाग के मंत्री हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया को मध्यप्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर वो कई बार बयान दे चुके हैं। सिंधिया इन दिनों कांग्रेस से नाराज बताए जा रहे हैं। ऐसे में उनके समर्थक मंत्री की मोदी के मंत्री से मुलाकात के बाद अटकलें तेज हो गई हैं। लाखन सिंह यादव मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री हैं। अधिकारियों के साथ बैठक में लाखन सिंह यादव ने कई निर्देश दिए। वहीं, लाखन सिंह यादव ने विकास कार्यों को लेकर मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर से भी समय मांगा। जिसके जवाब में मंत्री तोमर ने कहा कि ग्वालियर पहुंचकर आपसे संपर्क करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *