किसान विजय रथ यात्रा का शुभारंभ, कर्जमाफी का प्रचार करेगी

भोपाल

कांग्रेस की 41 दिवसीय ‘किसान विजय रथ यात्रा’ बुधवार को आरंभ हुई। यात्रा पूरे प्रदेश में किसानों के बीच पहुंचकर राज्य सरकार द्वारा की गई किसानों की कर्जमाफी का प्रचार प्रसार करेगी।

मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष नाना भाऊ पटोले ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से प्रदेश कांग्रेस किसान खेत मजदूर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर के नेतृत्व में प्रारंभ होने वाली किसान विजय रथ यात्रा शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मंत्री सज्जनसिंह वर्मा, पीसी शर्मा, बृजेन्द्र सिंह राठोर, कमलेश्वर पटेल, राजमणि पटेल ने किसानों के लिये सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं के बारे में बताया और यात्रा शुभारंभ पर बधाई दी।

प्रदेश कांग्रेस के प्रशासन प्रभारी महामंत्री राजीव सिंह ने कहा कि किसान रथ यात्रा के माध्यम से किसानों की बात कांगे्रस तक पहुंचेगी। मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने किसानों के हितों के लिए जो योजनाएं बनायी है वे भी किसानों तक पहुंचेंगी। किसान कांग्रेस के अध्यक्ष दिनेश गुर्जर ने कहा कि 41 दिवासीय यह यात्रा पूरे प्रदेश में जाएगी। यात्रा का उद्देश्य किसानों की कर्ज माफी का व्यापक प्रचार प्रसार करना तथा कमलनाथ के अन्य जनहितैषी निर्णयों को जनता तक पहुंचाना है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राहुल गांधी ने वायदा किया था कि कांग्रेस सरकार बनने पर किसानों का कर्जा दस दिन में माफ होगा। इस किसान यात्रा के माध्यम से किसानों का कांग्रेस को समर्थन करने के लिए आभार व्‍यक्‍त किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *