किसानों के कर्जमाफी के लिए कैबिनेट बैठक कल

भोपाल
लोकसभा चुनाव के बाद कांग्रेस सरकार 27 मई सोमवार को  पहली औपचारिक कैबिनेट करने जा रही है। इसमें किसानों के कर्जमाफी के लिए बजट सहित अन्य कई मुद्दों पर चर्चा होगी। मंत्रालय में सोमवार को शाम 6  बजे यह बैठक होगी।

राज्य सरकार ने प्रदेश के किसानों से वादा किया था कि सभी किसानों का दो लाख रुपए तक का अल्पकालीन कृषि ऋण माफ होगा। कुल 55 लाख किसानों का कर्ज माफ होना है। इसमें से अभी 22 लाख किसानों का ही कर्ज माफ हो पाया है।शेष किसानों का भी कर्ज माफ होना है। इन किसानों का कर्ज माफ करने के लिए किस तरह बजट की व्यवस्था होगी। राशि कहां से आएगी। कितने चरणों में कब तक यह कर्ज माफी होना है इस पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में रुके हुए सड़क, बिजली और पानी के कामों को भी अब कमलनाथ सरकार तेजी से निपटाएगी। 

इसलिए इनसे जुड़े विषयों पर भी कैबिनेट में चर्चा हो सकती है।नया शिक्षा सत्र शुरु हो चुका है। इसलिए आरक्षित वर्ग के विद्यार्थियों की छात्रवृत्ति और स्कूलों से जुड़े अन्य विषयों को भी कैबिनेट मेंं शामिल किया जा सकता है। वैसे अभी तक कैबिनेट के एजेंडे को अंतिम रुप नहीं दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *