कांस में सफेद टक्सीडो पहनकर ‘बॉस लुक’ में नजर आईं सोनम कपूर

मुंबई
फैशन के मामले में सोनम कूपर ने अपने फैंस को कभी निराश नहीं किया। हाल ही में सोनम कांस के रेड कार्पेट पर नजर आईं जिनमें उनके हर एक लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। अब कांस में सोनम का चौथा लुक सामने आया है। इसमें वे रॉल्फ एंड रूसो के व्हाइट टक्सीडो में नजर आई। इस सफेद कलर के सूट में सोनम का बॉस अंदाज सबके सामने आया। सोनम ने इस सूट के साथ चोपार्ड कलेक्शन का चयन किया है।

वे एक हैवी नेकलेस और कानों में इयररिंग्स पहने हुए नजर आईं जिसे हरे रंग के पन्ने (रत्न) से बनाया गया है। सोनम इस ड्रेस के साथ सिंपल हेयर स्टाइल को चुनते हुए बालों में जूड़ा बनाया। सोनम के इस व्हाइट कोट के पीछे से एक लंबी ट्रेल लगी हुई है। सोनम का यह लुक सभी को बेहद पसंद आया। सोनम ने अपने इस लुक की कुछ तस्वीरों को शेयर करते हुए उसके कैप्शन में लिखा, यह फ्रेंच रिवेरा मुझ पर सूट कर रहा है..एक कस्टम कॉर्चर टक्सीडो में। 

इस व्हाइट टक्सीडो लुक के अलावा भी सोनम ने इस बार के कांस में अपने कुछ बेहतरीन लुक्स की तस्वीरों को शेयर किया है जिनमें चोपार्ड पार्टी के मॉडर्न महारानी लुक, प्रेस मीटिंग के लिए मिड नाइट ब्लू गाउन और यलो कलर की ड्रेस पहनी हुई अपनी तस्वीर को भी शेयर किया। उनके इन लुक्स के बारे में आपका क्या विचार है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *