कांग्रेसी नेता की दादागिरी, पुलिसकर्मियों को दी सरेआम ये धमकी

इंदौर
प्रदेश में कांग्रेस के आते ही नेताओं और कार्यकर्ताओं पर सत्ता का नशा सिर चढ़कर बोलने लगा है।कानून को दरकिनार कर नेता सरेआम पुलिसकर्मियों पर धमकाते हुए नजर आ रहे है। ताजा मामला औद्योगिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर से सामने आया है। यहां ट्रैफिक चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों के साथ कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता सरेआम गुंडागर्दी करते नजर आए।इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। 

शनिवार को कांग्रेस के एक संगठन राजीव विकास  केंद्र के कार्यवाहक अध्यक्ष देवेंद्र यादव का ट्रैफिक पुलिसकर्मियों से विवाद हो गया।बताया जा रहा है विवाद ट्रैफिक पुलिस उपनिरीक्षक अशोक कुमार द्वारा यादव के करीबी का 500 रु. का चालान बनाने को लेकर हुआ था। इसकी सूचना जैसे ही यादव को लगी तो वे अस्पताल में भर्ती देवेंद्र यादव अपने साथी के साथ गाड़ी पर बैठकर यशवंत रोड़ चौराहे पहुंच गए और वहां ट्रैफिक चेकिंग में लगे पुलिसकर्मियों को कांग्रेस नेता देवेंद्र सिंह यादव और अन्य कार्यकर्ताओं ने जमकर लताड़ा।

इस दौरान उन्होंने पुलिस पर अवैध वसूली के भी आरोप लगाए।यादव ने पुलिस कर्मी को लोकायुक्त से पकड़वाने की धमकी भी दी। इस पूरे विवाद का वीडियो भी वायरल हुआ।वीडियो में साफ दिखाई दे रहा किस तरह कांग्रेस नेता उपनिरीक्षक अशोक कुमार को तबादला, सस्पेंड और देख लेने तक की धमकी देते हुए नजर आ रहे है। घटना के बाद विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा ने इस मुद्दे को लपकते हुए सरकार पर हमले करने शुरु कर दिया है। वही कांग्रेस में इसको लेकर हड़कंप की स्थिति है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *