कंगाली से बचने के लिए आज ही करें ये काम

आज के समय में हर व्यक्ति अपने घर को सजाने के लिए कई नई-नई वस्तुओं का प्रयोग करता है और एक समय आने पर वहीं वस्तुएं खराब हो जाती है। लेकिन इंसान का मोह ऐसा होता है कि वह उन वस्तुओं को फैंकना नहीं चाहता है। परंतु क्या आप जानते हैं कि अगर हम पुरानी या टूटी वस्तुओं को घर में रखते हैं तो उसका असर हमारे निजी जीवन पर पड़ता है। वास्चु केअनुसार ये चीज़ें व्यक्ति को किसी भी तरह की परेशानी का सामना करवा सकती हैं। जैसे कि नौकरी, सेहत, विवाह इन सब से जुड़ी कोई भी समस्या हो सकती है। तो आइए जानते हैं ऐसी कौन सी वो चीज़ें हैं, जोकि अगर आरके घर में हो तो आपको कंगाल बना सकती है।    

वास्तु के अनुसार अगर गर में अचानक कोई शीशा टूट जाए तो उसे तुरंत घर से निकाल देना चाहिए। या फिर कहीं आपके घर की खिड़की का कांच टूट जाए तो उसे बदलवा लेने में ही भलाई होती है। 

घर के मंदिर या किसी भी स्थान पर भगवान की कोई ऐसी प्रतिमा है, जो खंडित है या जिसका कोई अंग भंग हो चुका है, तो इसे विसर्जित कर दें। इसी प्रकार अगर भगवान का कोई फोटो फटा हुआ है, तो इसे भी ठंडा कर आएं। अन्यथा धन संबंधित परेशानियां बढ़ जाएंगी।

अगर घर के मंदिर या देवी-देवता के स्थान पर अगर आपने एक ही देवी-देवता की तस्वीर या प्रतिमा आमने-सामने रखी हुई है, तो इसे बदल दें। ऐसा नहीं करने पर आपकी आय के साधन कम और खर्चे अधिक हो जाते हैं।

कभी भी घर में कांटेदार पौधे न लगाएं और न ही ऐसे पौधे लगाएं जिनमें से दूध निकलता हो। इस प्रकार के पौधे धन संबंधी परेशानियों के साथ-साथ अन्य समस्याओं का भी कारण बनते हैं।

कहते हैं कि अगर घर में कोई घड़ी, वाहन या इलेक्ट्रॉनिक वस्तु लंबे समय से खराब पड़ी हुई है, तो इसे तुरंत बदल दीजिए। वरना इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और साथ ही व्यक्ति को आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *