ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे ने बॉयफ्रेंड विक्की जैन को कैमरे पर किया किस
पॉप्युलर ऐक्ट्रेस अंकिता लोखंडे को हाल ही में फिल्म 'मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी' में उनके जबरदस्त परफॉर्मेंस के लिए काफी वाहवाही मिली थी। 'पवित्र रिश्ता’ में अपने प्रदर्शन से लोगों का दिल जीतने वाली अंकिता सुशांत सिंह राजपूत के साथ अपने रिश्ते के सार्वजनिक होने के बाद अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट ही रखना पसंद करती हैं। हालांकि अंकिता को मुंबई बेस्ड बिजनसमैन विक्की जैन के साथ अपने रिश्ते को भी समय बिताते हुए देखा जाता है।
हाल ही में अंकिता और विक्की साथ में एक पार्टी में पहुंचे थे। पार्टी में डांस करने के दौरान अंकिता ने विक्की को उनके होठों पर चूम लिया। दोनों को टीवी इंडस्ट्री के उनके कुछ दोस्तों के साथ पार्टी में जमकर मस्ती करते हुए देखा गया। पार्टी में लव बर्ड्स एक साथ डांस करते हुए देखा गया, जब अंकिता ने विक्की के होंठों पर चूम लिया। अंकिता के दोस्त और ऐक्टर अर्जुन बिजलानी ने इसका विडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया।
अंकिता हैवी एंब्रॉयडरी वाली सफेद साड़ी में काफी खूबसूरत लग रही थीं। साथ ही अंकिता ने झूमके कैरी किए हुए थे। वहीं अंकिता के बॉयफ्रेंड विक्की भी अपने लेडी लव के साथ सफेद रंग में ट्विनिंग करते दिखाई दिए। विक्की ने सफेद इंडो-वेस्टर्न आउटफिट कैरी किया हुआ था। यह जोड़ा रिश्त में काफी स्थिर है और ऐसा लगता है कि उनके दिमाग में शादी की बात चल रही है। इससे पहले विक्की के बारे में बात करते हुए अंकिता ने बॉम्बे टाइम्स से कहा था, 'वह बहुत अच्छा लड़का है। वह बिलासपुर का एक बिजनस मैन।’
जब अंकिता से पूछा गया कि क्या वह प्यार में है? इसपर हंसते हुए उन्होंने कहा, 'हां मैं प्यार में हूं और सही समय आने पर अपको पता चल जाएगा।' विक्की जैन को डेट करने से पहले अंकिता काफी सालों तक 'पवित्रा रिश्ता' के अपने को- ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि इस जोड़ी को कई पार्टियों में एक साथ स्पॉट किया गया है और दोनों ने साथ में काफी अच्छा समय भी बिताया है। रिपोर्ट्स की मानें तो, अंकिता विक्की के परिवार के भी बहुत करीब हैं और अक्सर उन्हें विक्की की बहन के साथ देखा जाता है।