एक मोर पंख आपको कर सकता है मालामाल, जानें क्यों है शुभ

भगवान कृष्ण के मुकुट पर तो मोरपंख आपने देखा ही होगा। प्राचीन काल में इसे औषधि के लिए भी इस्तेमाल किया जाता था। वास्तु की मानें तो घर के वास्तु दोष दूर करने में मोर पंख काफी महत्वपूर्ण है। मोरपंख को घर में रखने से घर में किसी भी नेगेटिव एनर्जी का प्रवेश नहीं होता। यही नहीं मोर को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा गया है। आइए जानें मोर पंख को घर में रखने से क्या होते हैं लाभ:

  1.  मोर पंख को मां लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है। कहा जाता है कि मोरपंख धन आकर्षित करता है और लोग इसे अपने घर की तिजोरी में रखते हैं। इसके अलावा अगर आप घर और ऑफिस में भी रख सकते हैं।
  2.  घर से किसी भी तरह की नेगेटिव एनर्जी और वास्तुदोष दूर करने में मोर पंख बहुत प्रभावशाली है। इसलिए घर में मोरपंख रखना अच्छा माना जाता है।  
  3.  कहा जाता है कि मोर पंख सिर पर धारण करने से विद्या लाभ होता है।
  4.  बेडरूम के अग्नि कोण में मोर की तस्वीर लगाने से पति-पत्नी के बीच प्यार बना रहता है। इसके अलावा बेडरूम में मोर की तस्वीर, शोपीस और मोरपंख को ठीक दरवाजे के सामने लगा सकते हैं।
  5.  मोर पंख को घर में ऐसी जगह पर रखना चाहिए जहां से इसे सभी देख सकें। वास्तु की मानें तो इससे घर की सभी नेगेटिव एनर्जी बाहर चली जाती है और घर का माहौल अच्छा हो जाता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *