एकजुट रहे और एकजुटता बाहर भी नजर आए: मुख्यमंत्री कमलनाथ 

भोपाल
मुख्यमंत्री कमलनाथ ने अपने मंत्रियों से दो टूक कहा है कि हमे विपक्ष की साजिशों को नाकामयाब करना है। किसी भी तरह के बिखराब या तोड़ने की कोशिश को पूरा ना होंने दे। सब मिलकर एकजुट रहे और एकजुटता बाहर भी नजर आए।

मंत्रालय में कमलनाथ ने अपने मंत्रियों से डेढ़ घंटे तक चर्चा की। इस अनौपचारिक चर्चा में उन्होंने मंत्रियों से पूछा की उनके क्षेत्र में हार क्यों हुई। आगे कैसे काम करेंगे। उन्होंने कहा कि लोग भ्रम फैला रहे है कि कांग्रेस के विधायक टूट रहे है। इस तरह की बातों का सब मिलकर खंडन करे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और उसके समर्थक विधायकों को तोड़ने कि किसी  भी तरह की कोशिश कामयाब नहीं होना चाहिए। इस पर मंत्री ध्यान दे। आपस में समन्वय स्थापित कर एकजुटता बनाए रखे।

प्रदेश के बाकी किसानोें का कर्ज कैसे माफ किया जाना है इस पर भी बैठक में चर्चा की गई। इसे चरण बद्ध तरीके से बजट का इंतजाम करते हुए पूरा किया जाएगा।। मंत्रियों ने भी कहा कि कर्जमाफी का वादा हर हाल में पूरा होना चाहिए। प्रदेश में विकास के काम आगे किस तरह से किए जाए, योजनाएं किस तरह से बने मुख्यमंत्री ने इस पर भी मंत्रियों से अलग-अलग चर्चा की। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *