इस दिन होगी एकता के बेटे की नामकरण की रस्म, क्या दिखेगी रवि कपूर की झलक?

नई दिल्ली
कुछ दिन पहले ही सरोगेसी के जरिए मां बनीं टीवी क्वीन एकता कपूर जल्द ही अपने बेटे के नामकरण की रस्म करने वाली हैं। जिसकी डेट भी फिक्स हो चुकी हैं। ऐसे में फैंस के मन में ये सवाल आ रहा है कि क्या यहां रवि कपूर की पहली झलक देखने को मिलेगी। क्योंकि अभी तक रवि का चेहरा किसी ने नहीं देखा है। ऐसे में ये माना जा रहा है कि शायद यहां एकता अपने लाडले की फोटो दुनिया को दिखाएंगी।

एकता कपूर ने अपने बेटे के नामकरण संस्कार के लिए 11 फरवरी का दिन चुना है। हालांकि वो अपने बेटे के नाम का ऐलान पहले ही कर चुकी थीं। लेकिन यहां पर पूरे रीति रिवाज के साथ उनके बेटे का नाम रखा जाएगा। एकता कपूर ने बेटे का नाम अपने पापा जितेंद्र के नाम पर रखा है। दरअसल, जितेंद्र का असली नाम रवि कपूर ही है। उनके इसी नाम को एकता ने अपने बेटे के लिए चुना है। हालांकि अंग्रेजी में नाम की स्पेलिंग में बदलाव किया है।

बता दें कि एकता कपूर ने अपने भाई तुषार कपूर की ही तरह मां बनने के लिए सेरोगेसी का सहारा लिया है। बता दें कि तुषार कपूर भी तीन साल पहले सेरोगेसी के जरिए पिता बने थे। उन्होंने अपने बेटे का नाम लक्ष्य कपूर रखा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *