इंडोनेशिया में बाढ़ से 42 लोगों की मौत, 21 जख्मी

जकार्ता 
इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत पापुआ में अचानक आई बाढ़ से कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि प्रांतीय राजधानी जयपुरा के पास स्थित सेंतानी में शनिवार को भारी बारिश के चलते बाढ़ आ गई जिसमें कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए। स्थानीय लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने के साथ राहत शिविरों में रखा जा है।  

शनिवार को हुई भारी बारिश के कारण जयपुरा के आसपास के कई गांव इस बाढ़ की चपेट में आ गए। अभी तक 21 लोगों के बुरी तरह जख्मी होने और बड़ी संख्या में लोगों के लापता होने की भी खबर है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, 3 हजार लोगों को दूसरे स्थानों पर आश्रय के लिए भेजा गया है। प्राकृतिक आपदा से जान-माल का भी काफी नुकसान हुआ है। 

इंडोनेशिया में प्राकृतिक आपदा से हर साल बड़ा नुकसान होता है। इस साल जनवरी में आई बाढ़ में सैंकड़ों लोग मारे गए थे। इसी महीने जावा में आए भूकंप में लोगों को दूसरे स्थानों पर भेजा गया। इंडोनेशिया में बरसात का मौसम अक्टूबर से अप्रैल तक रहता है और इस दौरान भारी बारिश होती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *