आपके Kitchen में ही छिपा है धनवान बनने का राज़

कहते हैं कि अगर घर को और घर की चीज़ों को वास्तु के मुताबिक न रखा जाए तो ये अपशगुन का कारण बनती हैं। तो ऐसे में किचन का ख्याल रखना भी बेहद जरूरी होता है। रसेई घर अगर सही दिशा में न हो तो भी परेशानी का कारण बनता है और इसके साथ ही उसमें इस्तेमाल होने वाले बर्तन भी घर की शुभता व अशुभता को दर्शाते हैं। कहते हैं कि अगर उनका सही तरीके से प्रयोग न किया जाए या सही जगह पर न रखा जाए तो ये परिवार वालों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 

किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल तवे का होता है और वास्तु के अनुसार तवा और कढ़ाई राहु का प्रतिनिधित्व करने वाले होते हैं। ऐसे में इनका उपयोग करते समय विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। कहते हैं कि रात को सोते समय सारी रसोई को साफ करके सोना चाहिए और बर्तनों को भी साफ करके सोए, वरना ये घर की दरिद्रता का भी कारण बन सकती हैं। आज हम आपको किचन से जुड़े कुछ वास्तु उपायों के बारे में बताएंगे। 

खाना खाने के बाद तवा और बाकी के बर्तनों को साफ करना चाहिए। अगर रसोई में तवे का प्रयोग नहीं हो रहा तो तवे को आम लोगों की नज़रों से छिपा कर रखना चाहिए।

कहते हैं कि तवे और कढ़ाई को उल्टा करके नहीं रखना चाहिए। ऐसा करने पर घर में नकरात्मक ऊर्जा का संचार होता है। 

रसोई में दायां स्थान माता अन्नपूर्णा का माना जाता है तो तवा और कढ़ाई खाना बनाते समय हमेशा दाईं ओर ही रखें। 

गर्म-गर्म तवे पर कभी भी पानी नहीं डालना चाहिए। ऐसा करने पर घर में मुसीबतें आती हैं। तवा जब ठंडा हो जाए तो उसपर नींबू रगड़ें, ऐसा करने पर तवा चमकदार होता है और जिससे आपकी किस्मत भी चमक सकती है। 

घर में मौजूद नकरात्मक ऊर्जा को बाहर करने के लिए गंदे तवे पर 2-3 रोटी बनाकर, घर के बाहर किसी कुत्ते को खिला दें। ऐसा करने पर घर से वास्तु दोष धीरे-धीरे कम होने लगता है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *