अधिकतम तापमान से तिलमिलाई राजधानी 

भोपाल
परसों 44 डिग्री तक पहुंचे अधिकतम तापमान से तिलमिलाई राजधानी को कल आधे डिग्री की राहत मिली थी। मौसम विज्ञानी एसके डे के अनुसार फिलहाल गर्मी के तेवर कायम रहेंगे। इसमें किसी सिगनीफिकेंट चेंज का अनुमान नहीं है। 

आज सुबह 10 बजे पारा 37 डिग्री पर था। 11 बजे ये 37.5 डिग्री पर पहुंच गया था। मौसम केन्द्र के अनुसार फिलहाल कोई वेदर सिस्टम एक्टिव नहीं है। हवाएं भी पश्चिमी दिशा से बह रही हैं। लिहाजा आज भी पारा 43 डिग्री के पार रह सकता है। यदि दोपहर 12 से 3 के बीच हवाएं लगातार पश्चिमी बनी रहीं तो पारा 44 को भी टच कर सकता है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *