अंगूठा देखिए और जानिए अपने और लोगों के बारे में वो खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार आप हथेली और उंगलियों को देखकर अपने वर्तमान के साथ-साथ भविष्य के बारे में जान सकते हैं। ठीक उसी तरह आप अंगूठे से ना सिर्फ भविष्य बल्कि सामने वाले का व्यवहार जान सकते हैं। आप इसे देखकर कई गुप्त बातें जान सकते हैं। आइए जानते हैं अंगूठे से किस प्रकार आप अपनी किस्मत के बारे में जान सकते हैं…

स्वतंत्र विचार के होते हैं ऐसे लोग
अगर व्यक्ति का अंगूठा हथेली के सही कोण पर स्थित है और किसी भी उंगली की तरफ छुका नहीं है तो ऐसा व्यक्ति स्वतंत्र विचार का होता है। इनको अपना विरोध बिल्कुल पसंद नहीं है, ऐसे में यह कड़ा कदम उठा सकते हैं।

मानसिक रूप से मजबूत होते हैं ऐसे लोग
जब अंगूठे का गठन अनुकूल रूप में हो और उंगलियों के पास हो तो ऐसे व्यक्ति बहुमखी प्रतिभा के धनी होते हैं। ऐसा व्‍यक्ति मानसिक रूप से मजबूत और दृढ़ संकल्‍प शक्ति वाला होता है।

इनको कर्ज देने से बचें
जिनका अंगूठा लंबा होता है वह बुद्धिमान और उदार होते हैं। ऐसे व्यक्ति शौकीन भी खूब होते हैं। यह अपनी चतुरता से अपने दुश्मन को मात देते हैं। जिनका अंगूठा छोटा है तो वह अच्छा नहीं माना जाता। ऐसे लोगों को उधार और कर्ज देने से बचना चाहिए। अगर अंगूठा मोटा है तो यह बहुत हठ वाले होते हैं और इनकी निर्णय शक्ति बहुत कमजोर होती है।

समाज में इनको मिलता है सम्मान
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार, कम खुलने वाला अंगूठा अच्छा नहीं माना गया है। इन लोगों के हर काम में बाधा आती रहती है और सफलता बहुत मेहनत करने पर मिलती है। अगर अंगूठा खुला हुआ है तो ऐसे लो धनी होते हैं। इनको समाज में काफी सम्मान मिलता है।

आसानी से मिल जाती है सफलता
जिस व्यक्ति के कोमल जोड़ वाला अंगुठा हाथेली की ओर झुका होता है तो वह दूसरों के धन व विचारों का सम्मान नहीं करते। ऐसे व्यक्ति बहुत खर्चीले स्वभाव के होते हैं। अगर अंगूठा मजबूत जोड़ वाला है तो वह काफी गोपनीय और अधिक व्यावहारिक होते हैं। यह हर कार्य में तेजी दिखाते हैं और इनको सफलता आसानी से मिल जाती है।

इनमें होती है बुरी लत
अगर अंगूठा उंगलियों की ओर झुका हो तो ऐसा व्‍यक्ति स्‍वावलंबी नहीं माना जाता। साथ ही ऐसे व्यक्ति कामुक भी होते हैं। साथ ही अगर अंगूठा अधिक चौड़ा हो तो ऐसे व्यक्ति खर्चीले स्वभाव के होते हैं। ऐसे लोग अक्सर कोई न कोई बुरी लत अपना लेते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *