सुशील मोदी ने पेश किया 2 लाख 501 करोड़ का बजट, जानिए किस विभाग को मिली कितनी राशि

पटना
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने वित्त मंत्री के नाते 10वीं बार आज सदन में वर्ष 2019-20 का वार्षिक बजट पेश किया। सुशील मोदी ने दो लाख पांच सौ एक करोड़ का बजट पेश किया। सुशील मोदी के विधानसभा पहुंचने पर नेताओं ने फूल देकर उनका स्वागत किया। 
बजट में विभिन्न विभागों को इस प्रकार मिला अनुदान-

ग्रामीण विकास विभाग को 15814.87 करोड़ रुपए
ग्रामीण कार्य विभाग को 9896.97 करोड़ रुपए
समाज कल्याण विभाग 6997.63 करोड़ रुपए
पथ निर्माण विभाग 5936.92 करोड़ रुपए
स्वास्थ्य विभाग 5149.45 करोड़ रुपए
ऊर्जा विभाग 4583.13 करोड़ रुपए
लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग 3225.34 करोड़ रुपए
पंचायती राज विभाग 3114.00 करोड़ रुपए
नगर विकास एवं आवास विभाग 3075 करोड़ रुपए
अन्य विभाग 21898.64 करोड़ रुपए
2019 तक थानों का होगा पूर्ण कंप्यूटरीकरण
सिंचाई के लिए किसानों को मिलेगी 75 पैसा/यूनिट बिजली 

इसके अतिरिक्त सुशील मोदी ने कहा कि बिहार में 11 मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे। सूखाग्रस्त किसानों को 1420 करोड़ रुपए दिए। मोदी ने कहा कि किसानों को डीजल के लिए 18 लाख 66 हजार का अनुदान मिला। पटना शहर की सुरक्षा में सीसीटीवी लगाने के लिए 110 करोड़ को स्वीकृति मिली है। उन्होंने कहा कि विकास दर के मायने में बिहार आगे है। कृषि सहित सभी मामलों में बिहार आगे है। बिहार का पूंजीगत व्यय बढ़ा है। बिहार में महंगाई दर में गिरावट हुई है। उन्होंने कहा कि कृषि रोड मैप में बिहार का 6वां और बिजली पैदा करने में 8वां स्थान है। ग्रोथ रेट में बिहार सबसे आगे है। राज्य में प्रति व्यक्ति आय में बढ़ोतरी हुई है।

इसके साथ ही मोदी ने कविता के जरिए विपक्ष पर तंज कसते हुए कहा कि नजर को बदलो तो नजारे बदल जाते हैं सोच को बदलो तो सितारे बदल जाते हैं, दिशा को बदलो तो किनारे बदल जाते हैं। साथ ही उन्होंने शराबबंदी का मजाक उड़ाने वालों पर तंज कसते हुए कहा कि नशा पिलाकर गिराना तो सबको आता है मजा तो तब है जब कोई गिरतों को संभाल लें। गौरतलब है कि 2004-05 में पहली बार सीएम नीतीश कुमार और सुशील मोदी ने बजट किया था। पहला बजट 23 हजार 885 करोड़ का था। 2018-19 में एक लाख 76 हजार 990 करोड़ रुपए का बजट पेश किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *