सावन सोमवार आज से, हटकेश्वर महादेव में 10 फीट दूर होंगे दर्शन

रायपुर
गुरु पूर्णिमा के साथ सावन महीने की शुरूआत कल इसे हो रही है और इस बार विशेष योग भी बना है कि समाप्ति भी सोमवार को होगी। राजधानी के सबसे प्रसिद्ध महादेव घाट स्थित हटकेश्वर महादेव मंदिर में 10 फीट की दूर से श्रद्धालुजन दर्शन कर पाएंगे। मंदिर समिति ने इसकी तैयारी भी पूरी कर ली है।

सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से जीवन में सभी तरह की परेशानियों से छुटकारा मिलता है। सावन के महीने के आखिर में रक्षा बंधन का त्योहार मनाया जाता है। सावन के महीने में भगवान शिव और विष्णु की आराधना बहुत फलदाई मानी जाती है।  शिवजी की पूजा में केतकी के फूलों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे भगवान शिव नाराज हो जाते हैं। तुलसी का भी प्रयोग भगवान शिवजी की पूजा में नहीं किया जाता है। शिवलिंग पर कभी भी नारियल का पानी भी नहीं चढ़ाना चाहिए। भगवान शिवजी को हमेशा कांस्य और पीतल के बर्तन से जल चढ़ाना चाहिए।

कोरोना महामारी के कारण के कारण प्रसिद्ध शिव मंदिर समितियों ने निर्णय लिया है कि शिवलिंगों में इस बार श्रद्धालुजन  जलाभिषेक नहीं करगे सिर्फ दर्शन कर पाएंगे और वह भी निश्चित दूरी से। श्रद्धालुजनों को भले ही कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ेगा लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रकोप के कारण उन्हें यह निर्णय लेना पड़ा है। राजधानी के प्रसिद्ध हटकेश्वर महादेवघाट मंदिर में मास्क पहने बिना किसी भी श्रद्धालुआं को मुख्य द्वार के भीतर प्रवेश करने नहीं दिया जाएगा। बुखार मापकर, सैनिटाइज करने के बाद ही उन्हें प्रवेश मिलेगा और गर्भगृह में 10 फीट की दूर से ही शिवलिंग के दर्शन हो पाएंगे। वहीं श्री सिद्धेश्वर शिव मंदिर, सांई नगर, डॉ. राजेंद्र नगर में श्रद्धालुजन यहां पर भगवान शिव के नृत्य श्रृंगार के दर्शन कर पाएंगे।

वहीं कवर्धा से 18 किमी दूर छत्तीसगढ़ का खजुराहो कहे जाने वाले भोरमदेव मंदिर में इस साल पदयात्रा स्थगित कर दी गई है। हर साल कवर्धा के बूढ़ा महादेव मंदिर से भोरमेदव मंदिर तक पदयात्रा निकाली जाती थी। यहां भी दर्शन के लिए भक्तों को दूर से दर्शन करने होंगे और लगने वाली लंबी कतार पर भी प्रतिबंध लगा दी गई है एक निश्चित दूरी बनाकर श्रद्धालुजन दर्शन कर पाएंगे। गरियाबंद से तीन किमी दूर प्रसिद्ध भूतेश्वर महादेव मंदिर में स्वयंभू विशाल शिवलिंग का भी दर्शन दूर से ही किया जा सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *