वर्जिनिटी वापस पाने का तरीका है हाइमनोप्लास्टी

वर्जिनिटी ऐसा शब्द है, जिसके बारे में सुनते ही लोगों के मन में तरह-तरह के खयाल आने लगते हैं। खासकर उनके जिनकी शादी होने वाली है। कई लड़कों की यही चाहत होती है कि जिससे उसकी शादी हो, वह वर्जिन हो। हालांकि आज साइंस की तरक्की से खोई हुई वर्जिनिटी को वापिस भी पाया जा सकता है। आखिर क्या है हाईमनोप्लास्टी यानी हाइमन सर्जरी और यह कैसे होती है? किन लड़कियों को पड़ती है इसकी जरूरत और किस तरह से लगातार इसके मामले बढ़ रहे हैं,

जरूरी नहीं है कि उन्हीं लड़कियों की वर्जिनिटी लॉस हो सकती है, जो सेक्शुअली ऐक्टिव हों, बल्कि इसकी कुछ और भी वजह हो सकती हैं। हालांकि हमारे समाज में इसे सेक्स संबंधों और पवित्रता से जोड़कर ही देखा जाता है। इसलिए अक्सर लड़कियां घबराई रहती हैं। कुछ लोग तो ऐसी लड़की से शादी करने तक के लिए मना कर देते हैं। यही कारण है कि राजधानी दिल्ली में साल दर साल हाइमनोप्लास्टी करवाने वाली लड़कियों की संख्या बढ़ रही है। इस सर्जरी में लड़कियां अपनी वर्जिनिटी को वापिस पा सकती हैं। इसके बारे में किसी को पता भी नहीं चलता। डॉक्टरों के मुताबिक लड़कियां यह सर्जरी इसलिए भी करवाती हैं ताकि उनके पति को यह ना पता लगे कि वह शादी से पहले ही यौन संबंध बना चुकी हैं। इस सर्जरी को प्राइवेट अस्पताल में करवाने पर 50 से 60 हजार रुपये का खर्च आता है। वहीं सरकारी अस्पताल में यह मुफ्त में की जाती है।

क्या है हाइमनोप्लास्टी या हाइमन सर्जरी?
लोकनायक अस्पताल के सीनियर प्लास्टिक सर्जन डॉ़ पी एस भंडारी बताते हैं कि वर्जिन लड़कियों में एक मेंबरेन (झिल्ली) होती है, जो कई बार सेक्स के दौरान डैमेज हो जाती है। हालांकि कई बार इसकी और भी वजह हो सकती हैं। ऐसे में वे लड़कियां जिनकी हाल-फिलहाल में शादी होनी होती है वह इस बात को लेकर काफी चिंता में रहती हैं कि कहीं इस वजह से उनका रिश्ता ना टूट जाए। ऐसे में वह यह सर्जरी करवाने का फैसला लेती हैं। इस सर्जरी की मदद से खोई हुई वर्जिनिटी वापिस पाई जा सकती है। यह न सिर्फ प्राइवेट, बल्कि अब सरकारी अस्पतालों में भी होने लगी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *