लोकसभा मतगणना :  देश में दिग्विजय – प्रज्ञा का मुकाबला सबसे रोचक

भोपाल 
देश की हाई प्रोफाइल सीटों में शुमार भोपाल लोकसभा में भाजपा की प्रज्ञा सिंह ठाकुर पहले ही राउंड से कांग्रेस उम्मीदवार दिग्विजय सिंह बढ़त बनाए हुए हैं। देश में यह मुकाबला सबसे रोचक माना जा रहा था। इस सीट पर देर रात तक परिणाम आने की संभावना है। भाजपा के अभेद किला बन चुकी भोपाल सीट को कांग्रेस ने अपने कब्जे में करने के लिए मार्च महीने में ही दिग्विजय सिंह को यहां से उम्मीदवार बना दिया था। दिग्विजय सिंह की उम्मीदवारी तय होने के साथ ही उन्होंने अपना प्रचार शुरू कर दिया था। सिंह की उम्मीदवार घोषित होने के बाद भाजपा को यहां से उम्मीदवार तय करने में वक्त लगा। कांग्रेस से करीब बीस दिन भाजपा ने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को उम्मीदवार बनाया। 

प्रज्ञा सिंह ने उम्मीदवार बनते ही कई विवादग्रस्त बयानों से देश भर में बवाल मचाया। प्रज्ञा ने शहीद हेमन्त करकरे को लेकर दिए बयान  पर देश भर में बवाल मच गया था। अंत में प्रज्ञा सिंह को यह बयान वापस लेना पड़ा। इसके बाद उन्हें ऐसे बयानों से बचने की नसीहत भी पार्टी की ओर से दी गई थी। इसी बीच उन्होंने नाथूराम गोड़से को लेकर भी बयान दिया। इस बयान से भी भाजपा ने पल्ला झाड़ लिया। उन्हें फिर से अपना बयान वापस लेना पड़ा। 

इधर दिग्विजय सिंह ने अपने पूरे चुनाव में बयानबाजी से दूरी बना ली थी। वे सधे हुए बयान दे रहे थे। उनके चुनाव प्रचार की कैम्पेन मंत्री आरिफ अकील, पीसी शर्मा, जयवर्धन सिंह ने संभाल रखी थी। तीनों मंत्रियों ने उनके प्रचार-प्रसार के लिए पूरी ताकत लगा दी थी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *