पुलिस मुख्यालय में बड़ी बैठक, सीएम ले रहे अफसरों की क्लास

भोपाल
मध्य प्रदेश में कानून व्यवस्था की समीक्षा को लेकर आज पुलिस मुख्यालय में अफसरों की बैठक ले रहे हैं| सरकार बनने के बाद प्रदेश में जिस तरह से कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष ने सरकार की घेराबंदी की और एक के बाद एक हत्या, अपहरण जैसे संगीन मामले सामने आये हैं| इससे मुख्यमंत्री बेहद नाराज हैं, इससे सरकार की किरकिरी हुई है| जिसके चलते यह बड़ी बैठक बुलाई गई है| इस बैठक में डीजीपी समेत प्रदेश भर के एडीजी, आईजी, डीआईजी, एसपी और बटालियन कमांडेंट स्तर के अफसर शामिल हैं।

बैठक में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में लगातार बढ़ रहे अपराधों के रोकथाम के लिए क्या प्रभावी कदम उठाएं जाएं, इसे लकेर भी मुख्यमंत्री कमलनाथ अफसरों से चर्चा करेंगे। इसके अलावा महिला अपराधों की भी समीक्षा की जाएगी। साथ ही वचन पत्र में पुलिसकर्मियों से किए गए वादों, जिसमें आवास भत्ता, पुलिस भर्ती, छुट्टियों की फिलहाल क्या स्थिति है। इस पर भी बात होगी| वहीं प्रदेश में कानून व्यवस्था सही रखने के लिए सीएम अधिकारियों को कड़े निर्देश भी दे सकते हैं| इससे पहले मुख्यमंत्री कमलनाथ पुलिस मुख्यालय पहुंचे जहां उन्होंने गार्ड आफ आनर दिया गया| जिसके बाद वे बैठक में पहुंचे, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ सीएम चर्चा कर रहे हैं| 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *