नगर निगम में लंबे समय बाद कर्मचारियों को मिला प्रमोशन, निकला आदेश

रायपुर
रायपुर नगर निगम में काफी लंबे समय बाद बड़ी संख्या में कर्मचारियों का प्रमोशन आदेश जारी हुआ है। रायपुर नगर निगम के कमिश्नर सौरभ कुमार के हस्ताक्षर से आज उक्त आदेश देर शाम जारी हुआ।

जारी आदेश के मुताबिक बमशंकर गुप्ता और आनंद कुमार ताम्रकार दोनों को यथावत लेखापाल के पद पर पदोन्नत कर पदस्थ किया जाता है।

सहायक ग्रेड 3 से सहायक ग्रेड 2 के पद पर (वेतनमान 5200-20200) ग्रेड – पे 2400 पुनरक्षित वेतन के अधीण इन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है – किरण भोसले, रमेश कुमार साहू, शिवराम यदु, रमेश कुमार दुबे, कुसुम शर्मा, ललित कुमार शुक्ला, महेंद्र गढ़ेवाल, राजश्री श्रीवास, चित्रलेखा श्रीवास्तव, शिवनंदनी दुबे, वंदना जाधव, सरिता पांडेय, शीला शर्मा, रामाधर सेन, आनंद शर्मा, मनीषा मेहरकुरे, नियाजुद्दीन।

सहायक राजस्व निरीक्षक से राजस्व उपनिरीक्षक के पद पर (वेतनमान 5200-20200) ग्रेड – पे 2400 पुनरक्षित वेतन के अधीण इन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है – राजेश राव मूले, बंसीलाल, अनिल कुमार देवांगन, दुर्गेश कुमार यादव, पुरुषोत्तम यदु, संतोष साहू, प्रकाश यादव, घासीराम गौड़, अनिता गुप्ता, शिवकुमार तिवारी, मो. इस्माइल, रामेश्वर निषाद, पीयूष बघेल, रज्जूवाणी, संतोष कुमार चंद्राकर, दिलीप कुमार बेहरा।

सहायक ग्रेड 3 से रिकार्डकीपर के पद पर (वेतनमान 5200-20200) ग्रेड – पे 2400 पुनरक्षित वेतन के अधीण इन कर्मचारियों को पदोन्नत किया गया है – चंद्रप्रकाश निर्मलकर, रोमा तिवारी, अजय वर्मा, मंजू चौबे, सैय्यद जाहिद अली, रुपेश भस्मे, गौरी कामले, जयंती दुर्गा, दुर्गेश्वरी साहू शामिल है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *