जादूगर प्रिंस “बीडी बैरागी” अमरवाड़ा में 9 दिन दिखाएंगे अपनी कला का प्रदर्शन
- अमरवाड़ा।। अमरवाड़ा में कोरोना काल के लगभग 2 वर्ष के बाद विश्व प्रसिद्ध जादूगर प्रिंस बीडी बैरागी अपना जादू और कला का प्रदर्शन दिखाने पहली बार अमरवाड़ा शहर आए हैं। जिसका शुभारंभ शुक्रवार को पुलिस विभाग से एसडीओपी संतोष डेहरिया, पूर्व नपा अध्यक्ष नवीन जैन, वरिष्ठ पत्रकार ओम प्रकाश मिश्रा, मुकेश सूर्यवंशी, मनोज डेहरिया, सागर श्रीवास्तव, अमर गिरी, तरुण शुक्ला, अंशुल जैन के आतिथ्य में हुआ। जादूगर प्रिंस बीडी बैरागी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह देश ही नहीं जबकि विदेश में भी अपनी कला का प्रदर्शन दिखा चुके हैं। वही जादूगर प्रिंस बीडी बैरागी सबसे कम उम्र के जादूगर हैं उन्हें सबसे कम समय में सबसे तेज ड्रेस चेंज करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड हासिल है। वहीं दिल्ली में हुई जादुई कॉन्पिटिशन में भी प्रिंस ने इंडिया में रिकॉर्ड प्रथम पुरस्कार पाया था। बैरागी ने बताया कि अमरवाड़ा शहर के नगर पालिका के पास बारातघर भवन में यह महज 9 दिनों के लिए हैं। जिसके 2 शो वर्तमान में संचालित है शाम 4:00 बजे और उसके बाद शाम 7:00 बजे। यह शो लोगों को अति तनाव से दूर करने और सह परिवार मनोरंजन के लिए है। उन्होंने अपील की कि आपके शहर में पहली बार आए जादूगर प्रिंस की कला को देखने के लिए एक बार अवश्य सह परिवार पधारें।
शो की टिकिट की दरें क्रमशः ₹70,₹100, ₹150 और₹200 है।